Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मुजफ्फरनगर :नहीं सहेंगे अपराध

Published - Fri 11, Jan 2019

महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर। अपराधों को नहीं सहेंगे। अब चुप्पी तोड़ने का वक्त आ गया है। इसी संकल्प के साथ उत्साहित छात्राओं ने अपराजिता की शपथ ली। चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज चरथावल में अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में छात्राओं ने महिला अत्याचारों के खिलाफ खुलकर आवाज उठाई। जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल ने कहा कि बेटियां ईश्वर का वरदान है। उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अपराजिता अभियान नई मिसाल बनेगा। संस्था अध्यक्ष राकेश वशिष्ठ व प्राचार्या डॉ. सविता वशिष्ठ ने भी छात्राओं को अन्याय न सहते हुए उनका बिना डरे मुकाबले करने को प्रेरित किया। इस दौरान छात्राओं ने गीत, कविता, नाटिका के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने का संदेश दिया। महिला सशक्तीकरण पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी हुई और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। छात्राओं और स्कूल स्टाफ के साथ अतिथियों ने संकल्प पत्र भरे।  (15-12-18)