Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बलिया : सशक्त हो आधी आबादी

Published - Wed 09, Jan 2019

म​हिला सशक्तीकरण कार्यक्रम

aparajita women empowerment event baliya

बलिया। समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराइयों को महिलाएं ही समाप्त कर सकती हैं। ‘आधी आबादी’सशक्त होगी तो समाज भी जागरूक होगा। इसी से समाज तरक्की कर सकेगा। सिकंदरपुर के तिलौली बघुड़ी स्थित मां फूला देवी कन्या महाविद्यालय में 7 जनवरी को अपराजिता अभियान के तहत आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने यह विचार रखे। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने और अधिकारों को जानते हुए अन्य महिलाओं को भी अधिकार दिलाने को प्रेरित किया। साथ ही उन्हें महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की एवं कानून संबंधी जानकारी दी गई। सभी ने अपराजिता शपथ भी ली। (7-1-19)