Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बुलंदशहर : मानसिकता बदलें, सशक्त बनें

Published - Sat 19, Jan 2019

अपराजिता महिला सशक्तीकरण

बुलंदशहर। जब समाज में पुरुषवादी मानसिकता बदलेगी, तभी महिलाएं सशक्त होंगी। नारी सशक्तीकरण का सही अर्थ तभी सार्थक होगा, जब महिलाओं को अपने अधिकारों की जानकारी हो। इससे महिलाओं की क्षमता और योग्यता का विकास होगा। अपराजिता अभियान के तहत 24 नवंबर को चांदपुर रोड स्थिति उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित 'आपका हक-आपकी ताकत'कार्यक्रम में महिलाओं ने यह बात साझा की। कार्यक्रम में महिला अधिवक्ता, समाजसेवी और महिला प्रधान ने अपने अपने विचार रखे और महिलाओं को अधिकार को पाने के लिए अपराजिता होकर आगे बढऩे का संदेश दिया। कार्यक्रम में उमेश शर्मा, मीना भटनागर, बबीता गौतम, पूनम देवी, राशी, विमलेश देवी, शकीला और रजनी गुप्ता समेत कई महिलाओं ने भागीदारी की। सभी ने अपराजिता शपथ भी ली। (24-11-18)