Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

लखनऊ : ...तो बच्चियां माफ नहीं करेंगी

Published - Sun 03, Feb 2019

अपराजिता नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम

aparajita women empowerment event lucknow

लखनऊ। घरेलू हिंसा अब नहीं सहेंगे। इतने वर्षों तक हमने काफी कुछ सहा और चुप रहे। न घर से हमें सहयोग मिला, न पुलिस हमारी मदद करने को आगे आई। पर अब बहुत हो चुका, क्योंकि अब हमने हिम्मत नहीं दिखाई तो हमारी बच्चियां हमें कभी माफ नहीं करेंगी। हमें आने वाली पीढिय़ों की खातिर हक की लड़ाई लडऩी होगी। कुछ ऐसे ही अल्फाजों के जरिए आत्मविश्वास दिखाया घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं ने। मौका था 'अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स' के तहत 2 फरवरी को आयोजित महिला संवाद का। बज्म-ए-ख्वातीन के सहयोग से आयोजित संवाद में महिलाओं, शिक्षाविदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (2-2-19)