Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

हमीरपुर : घरेलू हिंसा की करें शिकायत

Published - Mon 14, Jan 2019

अपराजिता महिला सशक्तीकरण

aparajita women empowerment gasota hamirpur

हमीरपुर। महिलाएं घरेलू हिंसा की स्थिति में अपनी पंचायत, पुलिस या महिला एवं बाल विकास विभाग के पास जाकर शिकायत कर सकती हैं। पंचायत भी महिलाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए छानबीन करवाए। अगर पंचायत स्तर पर समाधान नहीं हो पाता है तो पंचायत इसकी जानकारी पुलिस को देकर महिला को न्याय दिलाए। अपराजिता अभियान के तहत 30 नवंबर को ग्राम पंचायत गसोता में आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने यह बात कही। इस दौरान जिला जन शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बलवीर ​सिंह कंवर ने बताया कि महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी महिला एवं बाल विकास विभाग को शिकायत दे सकती हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए लांच शक्ति एप के बारे में जानकारी दी। इसके बाद सभी ने अपराजिता शपथ ली। (30-11-19)