Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मिर्जापुर : नारी शिक्षा से बदलेगा समाज

Published - Wed 30, Jan 2019

अपराजिता नारी सशक्तीकरण गोष्ठी

aparajita women empowerment goshthi mirzapur

मिर्जापुर। शिक्षित नारी अपनी ही नहीं, समाज की तकदीर भी बदल सकती है। नारी शिक्षा से ही समाज का विकास होगा। आज इसी शिक्षा की बदौलत नारी चांद तक पहुंची है। अपराजिता अभियान के तहत 27 जनवरी को सिटी ब्लॉक के चितावनपुर स्थित मदरसा जमीयातुल हिंद में आयोजित अपराजिता सजगता गोष्ठी में वक्ताओं ने यह बात कही। इस दौरान कहा गया कि महिलाओं को आगे आने की जरूरत है। अपनी बेटियों को जरूर स्कूल भेजें और उच्च शिक्षा दिलवाएं। हालांकि अब समाज में बदलाव आ रहा है, अधिकांश इलाकों में महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है, लेकिन फिर भी लोगों को बेटियों की शिक्षा के लिए प्रेरित करें। (27-1-19)