Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

चंदौली : सहें नहीं, आवाज उठाएं

Published - Sat 19, Jan 2019

अपराजिता महिला सशक्तीकरण

aparajita women empowerment paricharcha govt iti chandauli

चंदौली। छोड़ो मेंहदी खड्ग उठा लो, अपनी लज्जा स्वयं बचा लो। खुद जो लज्जाहीन खड़े हैं, वो क्या लाज बचाएंगे। सुनो द्रौपदी अस्त्र उठा लो, अब न गोविंद आएंगे...। कुछ इसी अंदाज में 18 जनवरी को चंदौली के रेवसां स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज में अपराजिता अभियान के तहत आयोजित 'अपराजिता सजगता' कार्यक्रम में शिक्षिकाओं और छात्राओं ने उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान सभी ने कहा, अपराध न सहें, खुलकर आवाज उठाएं। अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाएं। नारी शिक्षा पर भी जोर दिया। इसके बाद सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे और नारी गरिमा का संकल्प लिया। (18-1-19)