Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

रायबरेली : शिक्षा से ही तरक्की

Published - Sun 03, Mar 2019

महिला सशक्तीकरण परिचर्चा

aparajita women empowerment sanwad sd pandey memorial inter collage deegha raibarelly

रायबरेली। अब नारी कमजोर नहीं है। नारी शक्ति ने पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा का डंका बजा रखा है। इसके बाद भी नारी समाज को और सशक्त होने की जरूरत है, जिसके लिए महिलाएं शिक्षित बनें और जागरूक हों, ताकि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर सकें और लक्ष्य हासिल कर बेहतर मुकाम बना सकें। अपराजिता अभियान के तहत 23 फरवरी को छतोह ब्लॉक क्षेत्र के एसडी पांडेय मेमोरियल इंटर कॉलेज डीघा में आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा ऐसी कुंजी है, जिससे हर मुश्किल का समाधान निकाला जा सकता है। महिलाओं को सशक्त बनने के लिए सबसे पहले जरूरी है कि शिक्षित बनने का प्रयास करें। (23-2-19)