Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बस्ती : सशक्त और जागरूक बनें

Published - Sun 10, Feb 2019

महिला सशक्तीकरण संगोष्ठी

बस्ती। महिलाएं खुद को शिक्षित और जागरूक बनाएं। इसी के बल पर महिलाएं सशक्त हो सकेंगी। अपराजिता अभियान के तहत 2 फरवरी को इसरावती महिला महाविद्यालय ओढवारा में आयोजित महिला सशक्तीकरण एवं जागरुकता संगोष्ठी में प्रभारी डीएम व सीडीओ अरविंद पांडेय व एडीएम रमेश चंद्र ने यह बात कही। इस दौरान छात्राओं को सजग व सतर्क रहकर आगे बढ़ने और मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में 658 शपथ पत्र भरे गए तथा अपराजिता संकल्प लिया गया। (2-2-19)