Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोंडा : देश में बेटियां ही होंगी सबसे आगे

Published - Fri 14, Dec 2018

बेटियों को दिखाई नई राह

betiyan hi aage event gonda

गोंडा। महिलाओं ने साहस का परिचय देकर हमेशा देश को नई दिशा देने का काम किया है। कुछ ऐसे ही साहस का परिचय समाज कल्याण विभाग से  संचालित जय प्रकाश नरायण सर्वोदय आश्रम पद्वति बालिका इंटर कॉलेज विश्म्भरपुर (मुजेहना) में अमर उजाला के अपराजिता मुहिम के तहत आयोजित सबसे आगे होंगी बेटियां कार्यक्रम में छात्राओं ने दिया। कार्यक्रम में बेटियों को जहां सुरक्षा जानकारी दी गई, वहीं पुलिस ने बेटियों  को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया। इस मौके पर अखिल भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, सर्व शिक्षा अभियान के सह समन्वयक मुजेहना तोताराम पांडे, समाज कल्याण के अधीक्षक एसपी सिंह समेत कई शिक्षिकाओं ने बेटियों को नई राह दिखाई।