Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

नोएडा : महिलाएं खुद को न समझें असुरक्षित

Published - Thu 13, Dec 2018

सेंचुरी अपार्टमेंट नोएडा में ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ कार्यक्रम आयोजित

centuary apartment noida aparajita

नोएडा। शहर की महिलाएं खुद को सुरक्षित नहीं समझती हैं। आए दिन सेक्टरों में लूटपाट व चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। इस कारण महिलाएं डरी सहमी रहती हैं। ज्यादातर महिलाओं के साथ चेन लूट की घटनाएं होती हैं। अमर उजाला ने सेक्टर-100 स्थित सेंचुरी अपार्टमेंट में ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षा के लिहाज से टिप्स दिए। महिलाओं ने भी सुरक्षा से संबंधित प्रश्न किए। सेक्टर-82 चौकी इंचार्ज कमल किशोर त्रिवेदी ने महिलाओं को आत्मरक्षा के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं को 1090 व 100 नंबर के बारे में बताया।  इसके साथ ही महिलाओं को असुरक्षा महसूस न हो, इसके लिए सोसायटी के आसपास गश्त बढ़ाने की बात कही। चौकी इंचार्ज ने महिलाओं को सीयूजी नंबर व यहां की पीसीआर-7 का नंबर दिया। उन्होंने कहा कि अगर अनहोनी होती है, तो इन दोनों नंबरों पर सूचना  दी जाए। अंत में सोसायटी के लोगों व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पवन यादव ने अमर उजाला के कार्यक्रम को सराहा।