Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अयोध्या : महिला सशक्तीकरण के प्रयास

Published - Thu 15, Nov 2018

महिलाओं की चुनौतियों और समाधान पर चर्चा

faizabad sanwad2

अयोध्या। राम की पौड़ी में चार नवंबर को "महिला उत्पीड़न और आज की सीताएं" विषय पर संवाद का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीता का स्वरूप धारण करके आईं छात्राओं ने महिलाओं व बेटियों के सामने आने वाली चुनौतियों व उनके समाधान पर अपने विचार साझा किए। इस दौरान बताया गया कि किस प्रकार महिलाओं को समाज और ससुराल में प्रताड़ित क‌िया जा रहा है। महिलाओं को इससे बचने के लिए शिक्षित होना जरूरी है। इसी से वे खुद पर हो रही हिंसा के खिलाफ आवाज उठा सकेंगी। (4-11-18)