Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

देवरिया : नारी सशक्तीकरण पर रैली निकाली

Published - Fri 14, Dec 2018

140 छात्राओं ने शप‌थ पत्र भरे

jagrukta relly devaria

देवरिया। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से नारी सशक्तीकरण पर जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में राजकीय इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं शामिल हुईं। मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार त्यागी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने छात्राओं को नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने का संकल्प दिलाया। रैली ने पूरे शहर का भ्रमण कर लोगों को जागरुकता संदेश दिया। इस दौरान 140 छात्राओं ने शप‌थ पत्र भरे।