Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

रुद्रप्रयाग : प्रतियोगिताओं में दिखाई रुचि

Published - Fri 21, Dec 2018

छात्राओं को महिला सशक्तीकरण की दी सीख

c

रुद्रप्रयाग। बढ़ते अपराधों के साथ महि​लाओं में बढ़ रही असुरक्षा की भावना को दूर करने के लिए राजकीय हाईस्कूल पाराकुराली (जखोली) में महिला सशक्तीकरण से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपराजिता मुहिम के तहत हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि किस प्रकार से अपराधियों से बच सकती हैं। उन्हें बिना डरे अपराधी का मुकाबला करने के साथ ही पुलिस को भी शिकायत करने की सीख दी गई। इस दौरान महिला सशक्तीकरण को लेकर कविता पाठ, पोस्टर, निबंध, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं से उत्साह से हिस्सा लिया। अंत में छात्राओं और महिलाओं को सर्टिफिकेट दिए गए।