Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सीतापुर : महिलाएं डरें नहीं, बखूबी दें जवाब

Published - Thu 13, Dec 2018

कमलापुर के कॉलेज में नारी सशक्तीकरण पर परिचर्चा

paricharcha inter collage kamlapur

कमलापुर (सीतापुर)। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता '100 : मिलियन स्माइल्स' के तहत राजा बहादुर डॉ. सूर्यबक्श सिंह इंटर कॉलेज कमलापुर में परिचर्चा हुई। इसमें छात्राओं और वक्ताओं ने नारी सशक्तीकरण विषय पर अपनी-अपनी राय रखी। महिलाओं को पुरुषों की तरह ही घर से बाहर निकलकर कामकाज करने की सलाह दी। छात्राओं ने कहा इस समाज में नारी सशक्तीकरण होना बहुत जरूरी हैं। महिलाएं अपने आप को पुरुषों से कम न समझें। पुरुष जहां केवल बाहर की ही जिम्मेदारी संभालते हैं, वहीं महिलाएं घर से लेकर बाहर तक की दोहरी जिम्मेदारी संभालती हैं। इसी वजह से उनकी महत्ता अधिक बढ़ जाती है। ऐसे में महिलाओं को सशक्त होना अति आवश्यक हैं।