Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

आत्मरक्षा के लिए हिम्मत और हौसला जरूरी

Published - Thu 09, May 2019

कराटे एक ऐसी कला है, जिसे सीख कर आप खुद की रक्षा कर सकती हैं, ये बातें अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से चलाए जा रहे आत्मरक्षा शिविर में छात्राओं को बताई गईं।

वाराणसी। कराटे एक ऐसी कला है, जिसे सीख कर आप खुद की रक्षा कर सकती हैं, लेकिन इस कला के साथ हिम्मत और हौसले का होना भी जरूरी है। ये बातें 7 मई मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से चलाए जा रहे आत्मरक्षा शिविर में छात्राओं को बताई गईं। छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। पहले शिविर का शुभारंभ सारनाथ स्थित भारती हायर सेकेंडरी स्कूल में
प्रधानाचार्य हीरावती देवी ने किया। इसमें मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षक चंद्रप्रकाश मौर्या, राम प्रकाश मौर्य व पूनम सिंह, ज्योति उपाध्याय, मनीषा कुमारी, प्रीति कुशवाहा, जया उपाध्याय ने 150 छात्राओं को कराटे के प्रारंभिक दांव-पेच सिखाए। शिवचरन स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज मेहंदीगंज राजातालाब में प्रधानाचार्य सोनी पटेल ने शिविर का शुभारंभ किया। मानव एकेडमी की ट्रेनर खुशबू मौर्या ने छात्राओं को विशेष परिस्थितियों से लड़ने व स्वयं की सुरक्षा संबंधीप्रशिक्षण दिया। एकेडमी की ट्रेनर पूजा, रेनू, कृतिका, संध्या, अंशु सिंह, पूनम पटेल ने 200 छात्राओं को कराटे की तकनीक बताई। इस दौरान विद्यालय केप्रबंधक संजय सिंह, अंजना सिंह, अर्चना प्रजापति, बबिता सिह, नितेश, प्रमिला यादव, राजेश सिंह, साधना, शीला कुमारी, संतोष यादव, सुरेंद्रप्रसाद, विनोद सिंह, राजनारायण, साधना आदि लोग मौजूद रहे। यह शिविर मानव एकेडमी के महासचिव सेंसे ईकिसलय मानव व मुख्य प्रशिक्षक सिहान एचएन सिंह की देखरेख में चलाया जा रहा है।
---
अमर उजाला की महिला सशक्तीकरण की यह मुहिम सराहनीय है। इससे शहर के साथ गांवों की भी लड़कियां इस विधा में पारंगत होंगी।
- हीरावती देवी, प्रधानाचार्य, भारती हायर सेकेंडरी स्कूल, सारनाथ।
---
छात्राएं किसी भी परिस्थिति का डटकर सामना कर सकें, इसके लिए उन्हें सशक्त बनाना होगा। अमर उजाला और मानव एकेडमी का यह कदम प्रेरणादायक है।
- सोनी पटेल, प्रधानाचार्य, शिवचरन स्मारक इंटरमीडिएट कॉलेज, मेहंदीगंज, राजातालाब।