Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोरखपुर : आत्मरक्षा के सीखे दांव,शपथ पत्र भरे

Published - Sun 16, Dec 2018

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं का उत्साह

self defence camp gorakhpur

गोरखपुर। अपराधी से सामना करने के लिए कौनसा दांव किस समय काम में लिया जाए। अगर कोई पीछे से हमला कर दे तो उसे कैसे पछाड़ा जा सकता है। एक से अधिक दुश्मन सामने आ जाए तो किस तरह उनसे बचाव किया जा सकता है। यह सब कुछ सीखा गोरखपुर पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने। उन्होंने उत्साह के साथ आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया और मन लगाकर दांवपेच सीखे। अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत 142 छात्राओं ने शपथ पत्र भी भरे।