Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महराजगंज : नहीं डरें, सामना करें

Published - Sat 09, Feb 2019

आत्मरक्षा शिविर

महराजगंज। राह चलते, बस में, बाजार में, कहीं पा भी महिलाओं और छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ तब और ज्यादा बढ़ जाती है, जब वे इसे चुपचाप सह लेती हैं। समाज और लोकलाज के भय से महिलाएं किसी को इस बारे में नहीं बताती। ऐसी घटनाओं को सहन नहीं करें, बल्कि मुकाबला करें। अगर महिला खुद आवाज उठाएगी और मुकाबला करेंगी तो उन तमाशबीन लोगों को भी सबक मिलेगा जो अपराध होते देखते रहते हैं, पीड़ित का बचाव नहीं करतें। अपनी सुरक्षा और बचाव के लिए महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर आने चाहिए। अपराजिता अभियान के ​तहत 31 जनवरी को शिव शंकर सिंह पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रमपुरवा में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में महिला थानाध्यक्ष शीला यादव ने छात्राओं से यह बात कही। उन्होंने छात्राओं को जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लेने को भी प्रेरित किया। इस दौरान कराटे एक्सपर्ट रिजवान अमहद फैजी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के दांवपेच भी सिखाए। कार्यक्रम में 506 शपथ पत्र भरे गए तथा नारी गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। (31-1-19)