Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

‌महराजगंज : अपनी सुरक्षा करना सीखें

Published - Sat 09, Feb 2019

आत्मरक्षा शिविर

महराजगंज। बेटियों को शिक्षा से वंचित किया जाता है, महिलाओं को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है। कन्या भ्रूण हत्या की जाती है। अगर ऐसी कुरीतियों और बुराइयों को दूर करना है तो ​बेटियों को शिक्षा के साथ-साथ खुद की रक्षा के लिए उठ खड़ा होना होगा। बेटियों को खुद की रक्षा करना आना चाहिए, ताकि राह चलते बदमाशों की छेड़खानी का जवाब वह अच्छे से दे सकें। अपराजिता अभियान के तहत 1 फरवरी को श्रीराम भजन अंबेडकर विद्यालय मुडिला महराजगंज में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं से यह बात कही गई। महराजगंज डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला सचिव अभिषेक विश्वकर्मा ने छात्राओं को आत्मरक्षा के दांवपेच सिखाए। इस दौरान 412 छात्राओं ने शपथ पत्र भरे और नारी गरिमा का संकल्प लिया। (1-2-19)