Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

फिरोजाबाद : खुद करें अपनी रक्षा

Published - Thu 31, Jan 2019

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर

self defence training vatika resort firozabad

फिरोजाबाद। बेटियों, महिलाओं को खुद की रक्षा करना आना चाहिए। यह तभी संभव होगा, जब वे अपने मन से डर को दूर करेंगी। अपराजिता अभियान के तहत 12 जनवरी को वाटिका रिसोर्ट में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं से यह बात कही गई। चाणक्य फाउंडेशन महिला शाखा ने शिविर में छात्राओं को आत्मरक्षा के टिप्स दिए। ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षक विवेक जोशी, शशांक मिश्रा और अर्चित राम ने छात्राओं को प्रशिक्षण दिया। (12-1-19)