Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सहारनपुर: साहसी बनें महिलाएं

Published - Fri 11, Jan 2019

सेल्फ डिफेंस कैंप

सहारनपुर। महिलाओं और बेटियों को खुद को सुरक्षित रखना है तो किसी और से मदद की उम्मीद रखने की बजाय खुद को सक्षम बनाना होगा। जब तक महिलाओं में ताकत और वो हिम्मत नहीं होगी, मौन रहकर अपराधों को सहना पड़ेगा। महिलाओं को इस माहौल से बाहर निकलना है और साहसी बनकर खुद को सुरक्षित बनाएं। अपराजिता अभियान के तहत हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में 22 नवंबर को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। ट्रेनर ने छात्राओं जूडो कराटे के विभिन्न दांवपेच सिखाए और नियमित अभ्यास की सलाह दी। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता ने महिलाओं से संबंधित मामलों में कानून की जानकारी दी। कार्यक्रम में सभी ने अपराजिता शपथ ली और नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। (22-11-18)