Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

देहरादून : छात्राएं खुद बनें सक्षम

Published - Tue 25, Dec 2018

आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लिया

देहरादून। छात्राएं साहसी बनें और अपने खिलाफ होने वाले अन्याय का खुद मुकाबला करें। किसी की सहायता की उम्मीद की बजाए खुद को भी सक्षम बनाना होगा। हालांकि उनकी मदद को पुलिस चौबीस घंटे तैयार रहती है,लेकिन खुद को भी मजबूत बनाना जरूरी है। यह बात पुलिस अधिकारी ने प्रेमनगर स्थित गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में 22 दिसंबर को आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं से कही। उन्होंने कहा कि अपने आसपास होने वाले अपराधों की भी जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय पर पीड़ित की मदद की जा सके और अपराधियों को सख्त सजा दिलाई जा सके। कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए। प्रशिक्षक ने छात्राओं को अलग-अलग टिप्स दिए, जिससे कि वे अपना बचाव कर सके।