Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

पीलीभीत : छात्राएं बनें अपराजिता

Published - Tue 04, Dec 2018

छात्राओं को आत्मसुरक्षा के उपाय बताए

पीलीभीत। अमर उजाला की ओर से महिला सशक्तीकरण को लेकर चलाए जा रहे अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत इकरा गर्ल्स इंटर कॉलेज में 1 दिसंबर को  छात्राओं को आत्मसुरक्षा के उपाय बताए गए। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक रोहित मिश्रा ने कहा कि छात्राएं स्वयं के अंतर्मन को मजबूत कर अपराजिता बनें। सरकार द्वारा महिला सुरक्षा को लेकर कई कानून बनाए गए हैं। पुलिस भी महिला सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। अन्याय के खिलाफ चुप न रहकर आवाज उठाएं। ताइक्वांडो विशेषज्ञ लियाकत अली ने जूडो कराटे व ताइक्वांडो का प्रदर्शन  कर आत्मरक्षा के टिप्स भी दिए। एंटी रोमियो स्क्वाड प्रभारी परमजीत कौर और ताइक्वांडो के शिक्षक मोहम्मद लाइक ने छात्राओं को कानूनी जानकारी दी। कॉलेज के प्रधानाचार्य अखलाक अहमद ने भी छात्राओं को मल लगाकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में करीब 250 छात्राओं ने अपराजिता का संकलप लिया। (1-12-18)