Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अंबेडकरनगर : आत्मरक्षा के गुर सीखे

Published - Sat 29, Dec 2018

सेल्फ डिफेंस वर्कशॉप

अंबेडकरनगर। छात्राओं को सेल्फ डिफेंस पर जोर देना होगा, इससे उनमें आत्मविश्वास आएगा। यह संदेश आत्मरक्षा प्रशिक्षण के प्रसिद्ध प्रशिक्षक मंगेश मान ने छात्राओं को एके पब्लिक स्कूल अकबरपुर में दिया। वे अमर उजाला की अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत 1 दिसंबर को आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण सत्र में छात्राओं को सीख दे रहे थे। उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा के कई टिप्स दिए। प्रशिक्षक रजत मौर्य व आशा ने कहा कि छात्राओं को इनका नियमित अभ्यास करना होगा, तभी वे इसमें पारंगत हो सकेगी। इसके बाद वे अपराधियों से घबराने की बजाय उनका मुकाबला करने में सक्षम होंगी। (1-12-18)