Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

संतकबीरनगर : खुद करें मुकाबला

Published - Sat 19, Jan 2019

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर

selfdefence workshop jawahar navoday school gora jagdish sant kabirnagar

संतकबीरनगर। छात्राओं को खुद पर इतना आत्मविश्वास होना चाहिए कि वे अपराधियों का मुकाबला कर सकें। इसके लिए उन्हें अपनी रक्षा करना भी आना चाहिए। जब आपके पास आत्मरक्षा करने के तरीके होंगे और मन में विश्वास होगा तो अपराधी को हराने से आपको कोई नहीं रोक पाएगा। अपराजिता अभियान के तहत गौरा जगदीश गांव के जवाहर नवोदय विद्यालय में 15 जनवरी को आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं को यह सीख दी गई। इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षक रामभरोस पांडेय और प्राचार्य एसपी त्रिपाठी ने छात्राओं को सजगता के सा​थ आगे बढ़ने और मन लगाकर पढ़ाई करने को प्रेरित किया। कार्यक्रम में 208 शपथ पत्र भरे गए तथा सभी ने नारी गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया। (15-1-19)