Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

देवरिया : खुद को बनाएं ताकतवर

Published - Sun 13, Jan 2019

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर

देवरिया। अपनी सुरक्षा करना सभी को आना चाहिए। यह धारणा बना दी गई है कि महिलाएं कमजोर होती हैं, जबकि महि​लाएं शक्ति का रूप हैं। छात्राएं ताकतवर बनें और अपराधियों को मुंहतोड़ जवाब दें। अपराजिता अभियान के तहत 17 दिसंबर को जेके मित्तल स्कूल में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में छठीं से 12वीं तक की छात्राओं को यह बात कही गई। इस दौरान स्टेडियम के ताइक्वांडो कोच गिरीश सिंह ने हेयर पिन, पेन, पानी की बोतल, स्कूल बैग जैसी रोजमर्रा इस्तेमाल की जाने वाली चीजों से आत्मरक्षा करने के तरीके बताए। शिविर के बाद सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे और संकल्प लिया। (17-12-18)