Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बस्ती: मजबूती से ही जीत

Published - Tue 22, Jan 2019

सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग

बस्ती। अपनी खुद की सुरक्षा तभी हो सकती है जब आपमें साहस हो। अगर आप में डर नहीं है और खुद को मजबूत बना लिया है तो अपराधी आप को छू तक नहीं सकेगा। अपराजिता अभियान के तहत 21 जनवरी को बस्ती की रुधौली तहसील के रणवीर नेशनल कॉलेज में आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में छात्राओं से यह बात कही गई। इस दौरान मास्टर ट्रेनर सुहेल अहमद ने ताइक्वाइंडो की बारीकियां और आत्मरक्षा की जानकारी दी। कार्यक्रम में 135 छात्राओं ने शपथ पत्र भरे और अपराजिता संकल्प लिया। (21-1-19)