Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

ललितपुर : आत्मरक्षा का लिया प्रशिक्षण

Published - Fri 14, Dec 2018

शपथ पत्र भरकर मजबूत की आवाज

ललितपुर। अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत 12 दिसंबर को ललितपुर के दीपचंद्र चौधरी महाविद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को आत्मरक्षा के तरीके बताए गए। छात्राओं ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ आत्मरक्षा के दांव-पेच समझे। इस दौरान उन्होंने कई सवाल-जवाब भी किए। कार्यक्रम के दौरान 400 छात्राओं ने शपथ पत्र भरकर नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ भी ली।