Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोरखपुर :छात्राओं ने सीखा ताइक्वांडो

Published - Sat 29, Dec 2018

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर आयोजित

गोरखपुर। कभी भी किसी मुसीबत में होने पर खुद को असहाय महसूस नहीं कर उस परिस्थिति का मुकाबला करना चाहिए। खुद पर इतना भरोसा होना चाहिए कि अपराधी को शिकस्त दे सकें। इसके लिए आपको आत्मरक्षा के दांवपेच भी आने चाहिए। गोरखपुर ​पब्लिक स्कूल में अपराजिता अभियान के तहत 5 दिसंबर को आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में यह सीख दी गई। इस दौरान छात्राओं को ताइक्वांडो के गुर सिखाए गए। विशेषज्ञों ने छात्राओं को विभिन्न परिस्थितियों में उपयोगी दांवपेचों के बारे में जानकारी दी और नियमित अभ्यास की सलाह दी। इस दौरान छात्राओं ने अपराजिता के शपथ पत्र भरे और संकल्प लिया। (5-12-18)