Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

रायबरेली : हर नारी बने सशक्त

Published - Tue 22, Jan 2019

वीमेन काउंसलिंग वर्कशॉप

रायबरेली। प्राचीनकाल से ही महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया है। खेल, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में दमखम दिखाया है। हर नारी को सशक्त होना चाहिए। अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। जरूरत है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और तरक्की का रास्ता खोलें। अपराजिता अभियान के तहत 18 जनवरी को बाबू सिंह इंटर कॉलेज भूपगंज छिवलहा सरेनी में आयोजित वीमेन काउंसलिंग वर्कशॉप में साझा की गई। इस दौरान सभी ने बालिका ​शिक्षा के लिए आवाज उठाई और इसके लिए समाज को प्रेरित करने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (18-1-19)