Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

देवरिया : तरक्की के लिए सशक्त हों महिलाएं

Published - Sun 16, Dec 2018

महिला सशक्तीकरण पर परिचर्चा

women empowement workshop

देवरिया। आगे बढ़ने के लिए आत्मविश्वास के साथ ही सशक्त होना जरूरी है, तभी महिलाएं अपने लक्ष्य तक पहुंच सकती हैं। अमर उजाला कार्यालय में अपराजिता अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण पर आयोजित परिचर्चा में यह विचार सामने आए। गृहिणी, खेल, ‌शिक्षा, सामाजिक कार्य, पुलिस, युवा सहित हर वर्ग की महिलाओं-युवतियों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विचार साझा किए। सभी ने नारी सुरक्षा का संकल्प पत्र भरते हुए शपथ भी ली। महिला थाने की एसओ शोभा सिंह सोलंकी ने सुरक्षा के जरूरी टिप्स दिए।