Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोरखपुर : शपथ ली, संकल्प पत्र भरे

Published - Wed 26, Dec 2018

म​हिला सशक्तीकरण पर कार्यक्रम

गोरखपुर। महिलाओं के सशक्त होने से ही वे समाज में सम्मान पा सकेगी। कहने को तो उसे बराबरी का दर्जा प्राप्त है, लेकिन इसे साबित करने के लिए महिलाओं को शिक्षित होना होगा। शिक्षा के दम पर ही महिलाएं पुरुषों के बराबर खुद को खड़ा कर अपने खिलाफ होने वाले अत्याचारों का मुकाबला कर सकेंगी। महिला स्नातोकत्तर कॉलेज में नारी सशक्तिकरण पर 21 दिसंबर को आयोजित संगोष्ठी में एडीएम रमेश चंद और सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने यह बात कही। उन्होंने छात्राओं को तरक्की के लिए पढ़ने को प्रेरित किया। इस दौरान  209 छात्राओं ने शपथ ली और संकल्प पत्र भरे। (21-12-18)