Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अलीगढ़ : शिक्षा सबसे बड़ा ​हथियार

Published - Sat 02, Feb 2019

नारी सशक्तीकरण से​मीनार

अलीगढ़। महिलाओं को अपना सबसे बड़ा हथियार शिक्षा को ही मानना चाहि​ए। आज शिक्षा की बदौलत ही महिलाओं को समाज में अधिकार मिलने लगे हैँ। आज महिलाएं कई क्षेत्रों में उच्च पदों पर हैं और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। अपराजिता अभियान के तहत 22 जनवरी को टीकाराम महाविद्यालय में आयोजित महिला सशक्तीकरण सेमीनार में यह बात कॉलेज की पूर्व छात्राओं ने साझा की। इस दौरान शिक्षा और महिला अधिकारों के साथ ही उनके लिए बने कानूनों पर भी चर्चा की गई। सेमीनार में 1093 शपथ पत्र भरे गए और नारी गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। (22-1-19)