Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोरखपुर : शिक्षा से ही तरक्की

Published - Sat 29, Dec 2018

महिला सशक्तीकरण पर परिचर्चा

women empowerment workshop paricharcha gorakhpur

गोरखपुर। महिलाओं के लिए शिक्षा ही एकमात्र ऐसा ​हथियार है, जिसके दम पर वे हर लड़ाई को लड़ सकती है। उसके खिलाफ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ लड़ सकती है, अपने अधिकारों को पा सकती है और ऊंचाइयों को छू सकती है। अपराजिता अभियान के तहत 17 नवंबर को अमर उजाला के सिटी ऑफिस में महिला सशक्तीकरण पर आयोजित परिचर्चा में शामिल महिलाओं ने यह विचार रखे। इस परिचर्चा में अधिवक्ता, चिकित्सक, समाजसेवी और शिक्षाविदों ने महिलाओं की समाज में स्थिति पर गहन चिंतन किया और महिलाओं को आगे बढ़ाने में शिक्षा को महत्वपूर्ण सोपान बताया। इस दौरान महिलाओं ने पराजिता शपथ भी ली। (17-11-18)