Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सिद्धार्थनगर : अधिकारों के लिए एक हों महिलाएं

Published - Sun 16, Dec 2018

महिला सशक्तीकरण पर संगोष्ठी

women empowerment workshop siddharthnagar

सिद्धार्थनगर। महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए एक होना होगा। सशक्त होकर ही महिलाएं अपने अधिकारों को पा सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को जागरूक होकर अपनी बेटियों को पढ़ाना होगा और काबिल बनाना होगा। कुछ ऐसे ही विचार निकलकर सामने आए महिला सशक्तीकरण संगोष्ठी में। अमर उजाला कार्यालय में अपराजिता अभियान के तहत 25 नवंबर को यह संगोष्ठी आयोजित की गई थी। इसमें मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडे ने महिलाओं को उनके अधिकार बताए। इस दौरान सभी को शपथ भी दिलाई गई।