Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

उड़न परी बनकर दौड़ी साक्षी, पाया पदक

Published - Tue 19, Mar 2019

अपराजिता मैदान की महारथी

aparajita maidaan ki maharathi athlete sakshi gurjar

एथलेटिक्‍स में साक्षी गुर्जर ने दौड़ प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश में रजत पदक हासिल किया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में साक्षी को रजत पदक मिला था। उन्होंने 600 मीटर दौड़ में बाजी मारी थी। नेशनल चैंपियन की विशाखापटनम टीम में भी चयन हुआ था। वो अपने पिता वीरी सिंह गुर्जर को कोच मानकर ट्रेनिंग लेती रहीं। उनका कहना है पीटी ऊषा का नाम पूरी दुनिया जानती है वो बहुत तेज धावक थीं। मैं भी एक बड़ा नाम बनना चाहती हूं। लड़कियां इतनी मजबूती से आगे बढ़ रही हैं अब कोई रोकने वाला नहीं है। अपनी लगन, हिम्मत और परिवार के सहयोग से ये मुकाम हासिल कर रही हैं।