Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

कराटे की ट्रेनिंग ने जगाई हिम्मत, दिया हौसला

Published - Thu 11, Jul 2019

कमच्छा स्थित वसंत कन्या इंटर कॉलेज में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के समापन समारोह में 700 छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के साथ ही प्रमाण पत्र देकर उत्साह बढ़ाया गया

aparajita varanasi

वाराणसी। छात्राओं में आत्मरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से चलाई जा रही अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स और मानव एकेडेमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की मुहिम अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। चार जुलाई गुरुवार को कमच्छा स्थित वसंत क न्या इंटर कॉलेज में सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग के समापन समारोह में 700 छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण के साथ ही प्रमाण पत्र देकर उत्साह बढ़ाया गया।

एक के बाद एक विद्यालयों में आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल छात्राएं बढ़ चढ़कर भागीदारी कर रही हैं, बल्कि इस मुहिम ने उनमें सम्मान और सुरक्षा के प्रति जज्बा पैदा कर दिया है। छात्राओं के मुताबिक इस मुहिम में जुड़कर उन्होंने जो कुछ भी सीखा है, वह आगे चलकर हर डर और झिझक को खत्म करने में मील का पत्थर साबित होगा। वसंत क न्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराधा श्रीवास्तव ने गुरुवार को 700 छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर बिना किसी डर के जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान खेल शिक्षक कामिनी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग में न सिर्फ हमने कराटे की तकनीक सीखी बल्कि मुसीबत में किस तरह अपना बचाव करना है, यह भी जाना। - तेजस्विनी रस्तोगी

ट्रेनिंग के बाद आत्मविश्वास बढ़ा है। किसी भी परिस्थिति में अपने आप को मजबूत कर उसका सामना कैसे करना है, यह भी जाना। - माधुरी श्रीवास्तव

सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग ने वाकई हमारे अंदर एक अलग भाव पैदा करने के साथ ही हिम्मत को बढ़ा दिया है। अब हम खुद अपना ख्याल रख सकते है। - प्रज्ञा सिंह

ट्रेनिंग कैंप में शामिल होने के बाद आत्मविश्वास बढ़ गया है। अब अगर किसी ने छेड़खानी करने की कोशिश की तो उसको मुंहतोड़ जवाब देंगे। - अमृता विश्वकर्मा