Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

कराटे ने जगाया आत्मविश्वास, दूर हुआ डर

Published - Mon 15, Jul 2019

मानव एकेडमी ऑफ  मार्शल आर्ट्स की ओर से चलाए जा रहे 10 दिवसीय शिविर में लगभग 100 छात्राओं ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लिया

aparajita happy home school

वाराणसी। अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से चल रही सेल्फ डिफेंस कार्यशाला का 13 जुलाई को मकबूल आलम रोड स्थित हैप्पी होम स्कूल में समापन हुआ। इसमें छात्राओं ने अपने अनुभव बांटे। छात्राओं ने बताया कि ट्रेनिंग के जरिये उनमें आत्मविश्वास जगा है, हिम्मत आई है। अब वे अपने साथ कुछ बुरा नहीं होने देंगी और सामने वाले का डटकर मुकाबला करेंगी।
शनिवार को हैप्पी होम स्कूल में प्रधानाचार्य सविता अग्रवाल ने छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किया। मानव एकेडमी ऑफ  मार्शल आर्ट्स की ओर से चलाए जा रहे 10 दिवसीय शिविर में लगभग 100 छात्राओं ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लिया। समापन के अवसर पर मानव एकेडमी की ज्योति सिंह और अनीता प्रजापति भी मौजूद रहीं।

  • कराटे शिविर में बहुत सारी बारीकियां सीखीं। इससे खुद में हिम्मत आई है कि अगर हमें कोई छेड़ता है तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं, बल्कि मजा चखाएंगे। - आशिया राय
  • ट्रेनिंग से काफी अच्छा लगा। मम्मी-पापा भी काफी खुश हैं कि हमें सेल्फ डिफेंस आ गया है। हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसके लिए प्रेरित करना होगा। - सान्या गुप्ता
  • हर लड़की के लिए सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग जरूरी है। इसे सीखने के बाद इसकी जरूरत का एहसास हमें हुआ है। इसकी पूरी ट्रेनिंग लेने की सोची है। - वर्तिका त्रिपाठी
  • लड़कियों को स्कूल आते-जाते समय कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ट्रेनिंग के बाद खुद में ये हौसला आ गया है। अब इसका सामना कर सकेंगे। - मुस्कान गुप्ता