Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गलत हरकत का मिलेगा मुंहतोड़ जवाब

Published - Sat 13, Jul 2019

अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स  की ओर से 10 दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आठ जुलाई सोमवार को समापन किया गया

aparajita amar ujala kastoorba balika inter college

वाराणसी। खुद में ये हिम्मत आ गई है कि अब सामने वाले को मुंहतोड़ जवाब दे सकते हैं। पहले मन तो बहुत करता था कि सबक सिखाएं, लेकिन हिम्मत नहीं होती थी पर अब ऐसा नहीं होगा। यह कहना है उन बालिकाओं का जो अब सेल्फ डिफेंस में पारंगत हो गई हैं। अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स और मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट्स  की ओर से 10 दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आठ जुलाई सोमवार को समापन किया गया। कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज भोजूबीर में शिविर के समापन पर छात्राओं ने किक और पंच की प्रस्तुति दी। इसके बाद प्रधानाचार्य सुधा सिंह ने 200 छात्राओं को प्रमाण पत्र  वितरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की पूनम सिंह, माधुरी यादव, सुनीता गुप्ता एवं मानव एकेडमी ऑफ मार्शल आर्टॅ्स की ओर से कराटे प्रशिक्षक ज्योति सिंह, दिव्या पांडेय, माया पटेल, अनीता प्रजापति, पूजा विश्वकर्मा, जूही तिवारी, वैशाली शर्मा मौजूद रहीं।

  • पहली बार कराटे के दाव पेंच जानने का मौका मिला। कई तकनीक ऐसी हैं जो बहुत ही आसान हैं। हम इसका इस्तेमाल कर अपनी सुरक्षा के लिए कर सकते हैं। - प्रियंका
  • अमर उजाला और मानव एकेडमी की ये पहल सराहनीय है। क्योंकि आज के परिवेश में छात्राओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त होना बहुत जरूरी है। - साक्षी
  • किक और पंच मारना आ गया है। अब किसी भी गलत हरकत पर जवाब आसानी से दे सकते हैं। सामने वाले को पस्त करने का विश्वास आ गया है। - सोनाली सोनकर
  • सेल्फ डिफेंस की ट्रेेनिंग में हमने सिर्फ दांवपेच ही नहीं सीखा, बल्कि खुद पर विश्वास भी करना सीखा है कि हम गलत का जवाब पूरी बहादुरी से दे सकते हैं। - सुमन