Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

डर हुआ खत्म, अब दिखाएंगे अपना दम

Published - Sat 13, Jul 2019

अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स और मानव एकेडेमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने की मुहिम यूं रंग ला रही है

varanasi aparajita 100 million smiles

वाराणसी। सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग से न सिर्फ  हमारा डर खत्म हुआ, बल्कि ये हिम्मत भी आई कि हम खुद अपना दम दिखा सकते हैं। कोई हमारी ओर बुरी नजरों से देखे तो उसके लिए हम खुद ही काफी  है। पिछले दिनों की सेल्फ डिफेंस ट्रेेनिंग के बाद छात्राओं में कुछ ऐसी ही हिम्मत जागी है। अमर उजाला फाउंडेशन, अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स और मानव एकेडेमी ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से स्कूलों में छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग देने की मुहिम यूं रंग ला रही है। 10 दिवसीय कराते ट्रेनिंग के बाद 5 को आशापुर स्थित श्रीराम कांवेंट स्कूल में विद्यालय के निदेशक निमेष आनंद, सचिव मनीष जिंदल, प्रधानाचार्य नदीम खां समन्वयक वंदना गुप्ता ने 100 से अधिक छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर मानव एकेडमी की ज्योति सिंह, अनिता प्रजापति, दिव्या पांडेय मौजूद रहीं।
बोलीं छात्राएं

  • सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग से खुद में विश्वास आया है कि अब अगर कोई कुछ गलत करेगा तो उसका जवाब देने में मैं खुद सक्षम हूं। - आरती यादव
  • अब मैं खुद ही सामने वाले को मुंहतोड़ जवाब दे सकती हूं। उसकी कमजोर कड़ी पर कैसे वार काना है, खुद को कैसे बचाना है, यह सारी तकनीक आत्मरक्षा प्रशिक्षण में सीखी है। - जैसमीन
  • लड़कियों के लिए कराते व मार्शल आर्ट्स बेहद जरूरी है। इसे भी पढ़ाई का हिस्सा बनाना चाहिए। टीचर्स और अभिभावकों को इसके लिए पहल करनी चाहिए। - प्रिया चौहान
  • पहले डर लगता था लेकिन अब खुद को लेकर कांफिडेंट हो गई हूं कि अगर कोई कुछ करता है तो उसका जवाब मैं दे सकती हूं। थैंक यू अमर उजाला व मानव एकेडमी। - स्वीटी मौर्या