Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

दुबई रन में व्हीलचेयर दौड़ की नायिका बनीं भारत की दो बुजुर्ग महिलाएं

Published - Tue 12, Nov 2019

यूएई में दो बुजुर्ग भारतीय महिलाओं ने व्हीलचेयर पर 5 किलोमीटर की ‘दुबई रन’ दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की। इन बुजुर्ग महिलाओं के नाम कुसुम भार्गव (86) और ईश्वरी अम्मा (78) हैं। दोनों ने इस दौड़ में बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कुसुम भार्गव दुबई रन में हिस्सा लेने वालीं सबसे बुजुर्ग प्रतियोगी थीं।

नई दिल्ली। यूएई में दो बुजुर्ग भारतीय महिलाओं ने व्हीलचेयर पर 5 किलोमीटर की ‘दुबई रन’ दौड़ सफलतापूर्वक पूरी की।  इन बुजुर्ग महिलाओं के नाम कुसुम भार्गव (86) और ईश्वरी अम्मा (78) हैं। दोनों ने इस दौड़ में बड़े ही उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कुसुम भार्गव दुबई रन में हिस्सा लेने वालीं सबसे बुजुर्ग प्रतियोगी थीं। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह एक बेहतरीन अनुभव रहा। भार्गव ने कहा, ‘मैं कई लोगों से मिली, उन्होंने मेरे साथ तस्वीरें भी लीं। मैंने पांच किलोमीटर की दौड़ पूरी की और इस सफलता का श्रेय सिर्फ मेरी बहू को ही जाता है।’ वहीं, शारजाह की रहने वाली ईश्वरी अम्मा भी दुबई रन में हिस्सा लेने वाली सबसे उम्रदराज प्रतिभागियों में से एक थीं। उन्होंने भी अपनी बहू और नाती-पोतों के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। उनके परिवार के सदस्यों ने ही दौड़ की शुरुआत से अंत तक व्हीलचेयर को धक्का दिया। अम्मा ने कहा, ‘मेरा बेटा हमेशा हमें दुबई लाकर शेख जायद रोड और उसके आस-पास की खूबसूरत इमारतें दिखाता था। आज, अपने पैरों पर यहां होने का अनुभव उसी का कमाल है।’

एक महीने का होता है आयोजन
दुबई में एक महीने तक चलने वाले दुबई फिटनेस चैलेंज के आखिर में रन का आयोजन होता है। इस प्रतियोगिता का यह तीसरा संस्करण था। इसमें हिस्सा लेने वाले और देखने वालों को मिलाकर कुल 70 हजार लोग इस बार दुबई पहुंचे। फिटनेस चैलेंज में लोग रोज 30 मिनट तक 30 तीन व्यायाम करते हैं। यह 18 अक्टूबर से शुरू हुआ था और 16 नवंबर को समाप्त हो गया। दौड़ की शुरुआत दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से दोनों तरफ की सड़कों पर हुई। 5 और 10 किलोमीटर श्रेणी में भाग ले रहे धावक पहले शेख ज़ायद रोड होते हुए बुर्ज खलिफा, दुबई ओपेरा, दुबई माल और एमिरेट्स टॉवर से गुजरे।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं
दुबई में सोशल मीडिया पर इन बुजुर्ग भारतीय महिलाओं की चर्चा आम है। चूंकि दरकते परिवारों का शिकार यूएई जैसा देश भी है इसलिए सास बहू के रिश्ते पर कुसुम भार्गव के बयान को काफी सराहा जा रहा है जिसने सफलता का श्रेय अपनी बहू को दिया। वहीं ईश्वरी अम्मा का बेटे को श्रेय देना भी प्रशंसनीय बताया गया।