Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिला वैज्ञानिक ने अंतरिक्ष में उगाई हरी पत्तेदार सब्जी

Published - Thu 26, Mar 2020

नासा के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर की प्लांट साइंटिस्ट जियोइया डी. मासा का शोध जर्नल फ्रंटियर इन प्लांट साइंस में प्रकाशित हुआ है।

vegetables

वाशिंगटन। अंतरिक्ष में मानव जीवन को संभव बनाने की कोशिश में लगे वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की महिला पौध वैज्ञानिक ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में हरी पत्तेदार सब्जी उगाई है। दावा है अंतरिक्ष में हरी पत्तेदार सब्जी (लेट्यूक) की खेती हो सकती है। ये पूरी तरह सुरक्षित और पौष्टिक भी है।
नासा के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर की प्लांट साइंटिस्ट जियोइया डी. मासा का शोध जर्नल फ्रंटियर इन प्लांट साइंस में प्रकाशित हुआ है। सब्जी चीनी मिट्टी के बर्तन में 33 से 56 दिन में उगाई, जिसमें हवा, पानी पौधे की जड़ों में जमा रहती है। एलईडी से लाइट दी गई, जिससे पौधा बड़ा हुआ। वैज्ञानिकों को उम्मीद है 2030 में मंगल मिशन पर वैज्ञानिक सब्जियां उगा स्वाष्टिक व्यंजन का मजा लेंगे। 

राष्ट्रपति ट्रंप कर चुके हैं सम्मानित
जियोइया मासा उन चुनिंदा 18 नासा इंजीनियरों और वैज्ञानिकों में शामिल हैं जिनका नाम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेसिडेंसियल अर्ली कॅरियर अवॉर्ड फॉर साइंटिस्ट एंड इंजीनियर्स (पीईसीएएसई) के लिए चुना था। वाशिंगटन डीसी में 25 जुलाई 2019 को सम्मानित किया गया था। इस क्षेत्र का ये सर्वोच्च सम्मान है।

सब्जी को अंतरिक्ष में धोना भी चुनौती
वैज्ञानिक दूसरी सब्जियां भी उगाना चाहते हैं। वैज्ञानिकों के पास एक चुनौती सब्जियों को धोना है क्योंकि अंतरिक्ष में तैरने की स्थिति में ये संभव नहीं है। 2015 में वैज्ञानिकों ने जो पत्ता तैयार किया था उससे पहले उसे सैनिटाइज किया था। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का खाना अभी पृथ्वी पर ही तैयार होता है। 

चुनौती पौधे में पानी पहुंचाने की है
डॉ. मासा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में इस प्रोजेक्ट पर 2014 से काम कर रही हैं। अंतरिक्ष में खाद्य पदार्थ उगाने की कोशिश दशकों से चल रही है। इसमें सबसे बड़ी चुनौती ये है बिना गुरुत्वाकर्षण के पौधों की जड़ों में पानी नहीं जा सकता है।