Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

जहां सांस लेना मुश्किल है, वहां श्रुति ने जीरो डिग्री टेंपरेचर में किया कथक

Published - Sat 04, Jan 2020

पंजाब यूनिवर्सिटी की श्रुति गुप्ता के हौंसले और इरादे इतने बुलंद हैं कि जो भी उनके बारे में सुनता है हैरान रह जाता है। श्रुति हिमाचल के बारालाचा में 17198.16 फीट ऊंचाई जीरो डिग्री तापमान में कथक कर दुनिया को हैरान कर दिया है।

shruti gupta

पटियाला। कहते हैं कला में बड़ी शक्ति होती है। वो कला चाहें गीत हो संगीत हो या नृत्य। कला जब जुनून बन जाए, तो दुनिया उस कला की मुरीद हो जाती है। ऐसा ही कुछ पंजाब यूनिवर्सिटी, पटियाला के डांस डिपार्टमेंट की छात्रा श्रुति गुप्ता ने किया। लद्दाख में माइनस तापमान में उन्होंने कथक डांस कर नया रिकॉर्ड बना लिया। हिमालच प्रदेश के हालौल स्पीति के बाराचाला पास में माइनस टेंपरेचर और फ्रीजिंग कंडीशन में भी श्रुति कथक कर चुकी हैं। ऐसा वो एक बार नहीं दो बार कर चुकी हैं। ये कारनामा उन्होंने 2015 में किया था।

डांस से संदेश बेटियों को संदेश
सेंट मैरी स्कूल की टीचर श्रुति का कहना है कि इस काम को वो यूं ही नहीं करतीं। उनका डांस देश की बेटियों को एक संदेश देने के लिए किया जाता है। यह संदेश है कि बे​टियां किसी से कम नहीं होतीं। वो जो करना चाहती हैं करें आगे बढ़े और परिवार और देश का नाम रोशन करें। वह बेटियों को ये संदेश देना चाहती हैं कि हर मुश्किल स्थिति में हार न मानें, बस अपने लक्षय की ओर बढ़ती जाएं।

पीएम मोदी भी कर चुके हैं तारीफ
श्रुति लद्दाख और सियाचिन में माइनस डिग्री में कथक डांस कर चुकी हैं। वो दो बार की लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड होल्डर हैं। उनके इस प्रयास का खुद पीएम मोदी सम्मान कर चुके हैं।