Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

दुनिया की दसवीं सबसे ऊंची चोटी पर प्रियंका मोहिते ने लहराया तिरंगा

Published - Tue 20, Apr 2021

‘माउंट अन्नपूर्णा’ को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं महाराष्ट्र की प्रियंका मोहिते, रचा कीर्तिमान

priyanka mohite

महाराष्ट्र के सतारा की रहने वाली प्रियंका मोहिते ने दुनिया की 10वीं सबसे ऊंची चोटी माउंट अन्नपूर्णा पर फतह हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।

 

नियोक्ता सॉव बोलीं, प्रियंका पर हमें गर्व
प्रियंका की नियोक्ता किरण मजूमदार सॉव ने बताया, 28 वर्षीय पर्वतारोही और हमारी साथी प्रियंका मोहिते ने दुनिया की दसवीं सबसे ऊंची चोटी माउंट अन्नपूर्णा (8091 मीटर) को 16 अप्रैल 2021 को दोपहर 1:30 बजे फतह किया। हमें उस पर गर्व है।

नेपाल में है माउंट अन्नपूर्णा
माउंट अन्नपूर्णा हिमालय की चोटी है जो नेपाल में स्थित है। प्रियंका ने 2013 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर), 2018 में माउंट ल्होत्से (8,516 मीटर) तथा 2016 में माउंट मकालू (8,485 मीटर) और माउंट किलिमंजारो (5,894 मीटर) पर भी सफलतापूर्वक चढ़ाई की थी।