Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

खराब मौसम में भी दुनिया का चक्कर लगाने निकलीं जारा

Published - Thu 19, Aug 2021

अगर कुछ नया करने के हौसले बुलंद हो तो आप हर हाल में जीतते हैं। कुछ ऐसा ही हौसला दिखाया है बेल्जियम मूल की जारा ने, जो कम उम्र में कई देशों की यात्रा करके विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहती हैं। ऐसा करने के लिए वह बुधवार को खराब मौसम में भी अपने सफर के लिए निकल पड़ीं।

Zara Rutherford

नई दिल्ली। बेल्जियम मूल की एक ब्रिटिश युवती ने अकेले ही पूरी दुनिया का चक्कर लगाने की ठान ली है। वह ऐसा रिकॉर्ड बनाकर वह दुनिया की सबसे कम उम्र की घुम्मकड़ बनना चाहती हैं। इसके लिए 19 वर्षीय जारा रदरफोर्ड ने खराब मौसम में भी पश्चिम बेल्जियम के कोर्तरिज्क स्थित हवाई पट्टी से उड़ान भरी। जारा अमेरिकी विमान चालक शाइस्ता वैज के रिकार्ड को तोड़ना चाहती हैं। शाइस्ता 2017 में 30 वर्ष की थी, जब उन्होंने यह विश्व रिकार्ड बनाया था। रदरफोर्ड, पांच महाद्वीपों और 52 देशों के ऊपर उड़ाना चाहती हैं। इसमें उन्हें दो से तीन महीने तक का समय लगेगा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह लड़कियों और युवतियों को उड्डयन के क्षेत्र में आने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित की पढ़ाई के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करना चाहती हैं।

माता-पिता हैं पायलट, एस्ट्रोनोट बनना है सपना

अपनी यात्रा के दौरान जारा  52 देशों में रूकेंगी, जिनमें ग्रीनलैंड, चाइना, निकारागुआ भी शामिल हैं। यहां वे लोकल फैमिलीज या होटल में रहेंगी। जारा के माता-पिता दोनों पायलट हैं। वे अगले साल से एस्ट्रोनोट बनने का सपना पूरा करने के लिए यूनिवर्सिटी जाना शुरू करेंगी। उन्हें एडवेंचर से प्यार है और वे ये जानती हैं कि स्पेस दुनिया का सबसे बड़ा एडवेंचर है।