Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

खुद पर गर्व करें महिलाएं : अनुप्रिया

Published - Wed 08, May 2019

केंद्रीय मंत्री ने कहा- यह हमारी विश्वसनीयता कि काम करवाना है तो जिम्मेदारी औरतों को दो

aparajita sanwad me minister anupriya patel

लखनऊ। केंद्रीय चिकित्सा स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने महिलाओं से कहा कि खुद पर गर्व करें और दूसरी महिला के व्यक्तित्व पर कोई निर्णय न लें। जब आप स्वयं का सम्मान करेंगी तभी दूसरे आपका सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा- मैं राजनीति में हूं। राजनीति में अंग्रेजी में एक कहावत है 'इन पॉलिटिक्स एनीथिंग सेट आस्क द मैन, इफ यू वांट एनिथिंग डन, देन आस्क द विमेन'। ये एक औरत की विश्वनीयता है कि कहा जाता है कि यदि काम करवाना है तो जिम्मेदारी औरत के हाथ में दो। रक्षामंत्री महिलां हैं। देश पर आतंकी हमला होता है तो सेना पाकिस्तान की सीमा में घुस कर मारती है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो करके दिखाया है वह बीते कई सालों में पुरुष नहीं कर पाए हैं।

बेटों को सिखाएं बेटियों का सम्मान करना
मांएं बेटों को सिखाएं कि बेटियों का सम्मान करें। हम बेटियों को तो रोकते हैं, लेकिन बेटों को नसीहत देने में पीछे हट जाते हैं। जब मांएं अपने बेटों को समझाएंगी तभी देर रात तक हमारी बेटियां सड़कों पर निकल सकेंगी।

आवाज उठाने वाली महिलाओं को सलाम
अनुप्रिया ने कहा- ऐसी महिलाओं को सलाम है जिन्होंने पहली बार दहेज मांगने वालों से शादी करने से इनकार किया। हर उस लड़की को सलाम जिसने घरेलू हिंसा के खिलाफ अवाज उठाई। उस लड़की को भी सलाम जिसने अपने साथ दुष्कर्म होने के बाद भी खुद को दोषी नहीं ठहराया और आगे बढ़ीं। गलत के खिलाफ आवाज उठाने वाली महिलाएं हमारी रोल मॉडल हैं।