Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

नोएडा : अब हर नारी बनेगी अपराजिता

Published - Tue 04, Dec 2018

परामर्श सत्र का आयोजन

नोएडा। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में परामर्श सत्र का आयोजन किया गया।  इसमें विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ सोशल साइंस की फैकल्टी और छात्राओं ने भाग लिया। परामर्श सत्र के दौरान नारी सशक्तीकरण से जुड़े मुद्दों पर बात हुई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शपथपत्र भरकर नारी की गरिमा बनाए रखने की शपथ ली। सोशल साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नारी जीवन में आज भी कई संघर्ष हैं। लेकिन हर संघर्ष को पार करके हर नारी अपराजिता बननी चाहिए। आज नारी हर क्षेत्र में आगे आ रही है। अमर उजाला का अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान महिला  सशक्तीकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण क्रांति का प्रेरक बनेगा। शिक्षिका भावना ने कहा कि अपराजिता जैसे कार्यक्रम समाज को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। इस दौरान छात्र छात्राओं ने शिक्षकों एवं अमर उजाला टीम से कई सवाल किए। साथ ही अपराजिता के संबंध में अपने विचार एवं सुझाव दिए।