Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सोशल मीडिया एक बीमारी की तरह, अधिक व्यस्त रहने पर आते हैं विकार

Published - Sat 24, Aug 2019

कुल्लू में छात्राओं को बताए मासिक धर्म के दौरान सफाई, हाथ धोने के तरीके

aparajita

कुल्लू। आजकल सोशल मीडिया एक बीमारी की तरह है। अधिक व्यस्त रहने पर कई तरह के विकार सामने आ रहे हैं इसलिए इनका इस्तेमाल जितना हो सके कम ही करें। यह बात स्वास्थ्य विभाग की सूचना एवं जन शिक्षा अधिकारी ऊषा शर्मा ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुट्टी में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में डेढ़ सौ से अधिक छात्राओं से कही।  उन्होंने कहा कि किशोर अवस्था के दौरान छात्राओं में कई बदलाव आते हैं। यह बदलाव शारीरिक, मानसिक तौर हो सकते हैं। इसी अवस्था में छात्राओं को मासिक धर्म भी शुरू हो जाता है। इसमें साफ-सफाई बहुत जरूरी है। सफाई न रहने पर कई बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। किशोरियां संतुलित आहार लें। छात्राएं देश का भविष्य हैं। उन्होंने हाथ धोने का तरीका भी बताया। कहा कि खाना खाने से पहले और शौच जाने के बाद हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोएं। फास्ट फूड खाने से बचें। फास्ट फूड बीमारियों को बढ़ावा देता है।

उन्होंने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं हैं। उनके अंदर लड़कों की तरह हर कार्य करने की क्षमता है। इसके लिए उनको मंजिल तय करनी होगी। तभी वह अपने निर्धारित लक्ष्य तक पहुंच सकती हैं। जिस तरह से लिंग अनुपात कम होता जा रहा है, उससे साफ है कि अभी भी महिलाओं के प्रति सोच नहीं बदली है। इस दिशा में मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।