Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

आवास विकास में 100 परिवारों को बांटे डस्टबिन

Published - Thu 25, Jul 2019

अमर उजाला फाउंडेशन, रुद्रपुर निगम और गो क्लीन गो ग्रीन ने जैविक ओर अजैविक कूड़े की जानकारी दी

aparajita dustbin

रुद्रपुर। अमर उजाला फाउंडेशन, रुद्रपुर नगर निगम व गो क्लीन गो ग्रीन की ओर से सोमवार को स्वच्छ रुद्रपुर सुंदर रुद्रपुर मुहिम के तहत आवास विकास में 100 परिवारों को डस्टबिन वितरित किये।

सुबह करीब 10 बजे होली चौक पार्क में गो क्लीन अध्यक्ष मनोज नेगी और मेयर रामपाल सिंह ने लोगों को जैविक और अजैविक कूड़े के निस्तारण के बारे में जानकारी दी। नगर निगम की ओर से 100 परिवारों को डस्टबिन बांटे गए। वहां पर पार्षद रीना जग्गा, राजेश जग्गा, निर्मल चड्ढा, राजेश बत्रा, सुभाष राणा, ललित लोहनी, बृजभूषण साहनी, संजीव सिंह, अरुण अरोरा, संजीव देओल, निखिल कंबोज, प्रेम कोचर ,राजेंद्र जुनेजा, डॉ. गौतम, अल्पेश कुमार, प्रेम कार्की , सूरज छाबड़ा, नीलम छाबड़ा, कन्हैया लाल, हनी बेहड़, शिखर अरोरा, मनोज शर्मा, ललित चड्ढा, जसप्रीत सिंह बेदी, बृजेंद्र सिंह आदि थे।