Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

हर क्षेत्र में सफलता के झंडे फहरा रहीं शिक्षित महिलाएं

Published - Tue 27, Aug 2019

शिक्षित महिलाएं ही कर सकती हैं कुप्रथाओं का अंत

aparajita

पिथौरागढ़। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत सरस्वती बालिका इंटर कालेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित बनकर ही महिलाओं ने आज समाज में पुरुषों की बराबरी करने में सफलता पाई है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के संयोजक डा.पीतांबर अवस्थी ने छात्राओं को शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि  जब से महिलाएं शिक्षित बनीं हर क्षेत्र में सफलता के झंडे लहरा रही हैं। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या को अपराध बताते हुए कि भ्रूण हत्या सहित इस तरह के अपराधों और कु प्रथाओं को महिलाएं ही समाप्त कर सकती हैं। इस कार्यक्रम में 40 छात्राओं और बीएड प्रशिक्षुओं ने महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर संकल्प पत्र भरे।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
प्रधानाचार्य रेखा जोशी, शिक्षिका भगवती अवस्थी, दीक्षा कांडपाल, आरती भंडारी, दुर्गा लुंठी, तनुजा भट्ट, ज्योति सौन, सपना बिष्ट, शोभा गोस्वामी, ममता खम्पा, विद्या तिरुवा, दीपा ज्ञाला, अंजू धामी, भूमिका बिष्ट, मनीषा, नेहा चंद, बबली शर्मा, प्रिया जोशी, प्रीति विश्वकर्मा, भूमिका जोशी, विद्या टम्टा, सानिया बिष्ट, मुस्कान वर्मा, भावना कोहली, लक्ष्मी खड़ायत, पूनम बसेड़ा, माही बिष्ट, महिमा सिरोला, सोनी भट्ट, अंकिता भट्ट, पायल खड़ायत, ईशा जोशी, नेहा पुनेठा, मीनाक्षी सिरोला, महिमा माहरा।